
दुनिया के सबसे बड़े जहाजों में से एक एवर ग्रीन जहाज (Ever green ship) भी है। यह शिप 400 मीटर लंबी और 59 मीटर चौड़ी है। जिसके चलते बताया जा सकता है कि इस जहाज पर 4 फुटबॉल के मैदान बन सकते हैं। खबर है कि हाल ही में ये जहाज़ मिस्र के स्वेज कैनाल में फं’स गया है। जिसकी वजह से दोनों तरफ से होने वाला एशिया और यूरोप के बीच कारोबार ठप पड़ा हुआ है। बता दें कि मिस्र का स्वेज कैनाल दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक है। इस मार्ग पर शिप के फंसने के कारण कई जहाजों के रास्ते में रुकाव’ट पैदा हो गई है।
स्वेज कैनाल अथॉरिटी (Suez Canal Authority) के हेड के मुताबिक ये जहाज़ मंगलवार को तेज हवाओं और मौसम के कारकों की वजह से ये जहाज़ फंसा था। जिसके बाद से अब तक करीब 321 शिप इस मार्ग पर फं’स गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये जहाज़ एशिया और यूरोप के बीच प्रत्येक दिन लगभग $ 9.6 बिलियन डॉलर का सामान लेकर जाता है। ऐसे में इसके फं’सने के कारण 9.6 बिलियन डॉलर का प्रति दिन नु’कसान हो रहा है।
जहाज़
स्वेज कैनाल अथारिटी के चेयरमैन ओसमा रैबी (Osama Rabie) ने कहा है कि “मिस्र- जो नहर को नियंत्रित करता है- को आकस्मिक नाकाबंदी के कारण राजस्व में प्रति दिन लगभग 14 मिलियन डॉलर का नु’कसान हो रहा है। तकनीकी या मानवीय त्रु’टियों के अलावा तेज हवाओं और मौसम के कारकों की वजह से भी विशाल जहाज का फं’सना हुआ हो सकता है।” उन्होंने कहा कि “उम्मीद है कि कंटेनर को हल्का करने के लिए सामान हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन तेज हवाएं और बड़ी लहरें कोशिशों को मु’श्किल बना रही हैं।