Category: छत्तीसगढ़

  • KTUJM ने जारी किया MA छत्तीसगढ़ी का रिजल्ट, संजीव शुक्ल ने पहली बैच में किया टॉप, अब मिलेगा गोल्ड मेडल

    KTUJM ने जारी किया MA छत्तीसगढ़ी का रिजल्ट, संजीव शुक्ल ने पहली बैच में किया टॉप, अब मिलेगा गोल्ड मेडल

    रायपुर: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय की ओर से संचालित‌ पाठ्यक्रमों‌ का अब एक-एक कर रिजल्ट जारी किया जा रहा है।‌ विश्वविद्यालय के अध्ययनशाला में पहली बार संचालित एम.ए. छत्तीसगढ़ी का रिजल्ट अब जारी कर दिया गया है। दो वर्षीय इस पाठ्यक्रम के पहले बैच में संजीव शुक्ल ने टॉप किया है। उन्होंने 79 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इसी के साथ ही उन्हें प्रावीण्य सूची में पहला स्थान प्राप्त करने के लिए गोल्ड मेडल दिया जाएगा। जल्द ही विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश के‌ एकमात्र पत्रकारिता विश्वविद्यालय में स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए साल 2022 में एमए (छत्तीसगढ़ी) का कोर्स शुरू किया गया था। भाषा के प्रति ललक रखने वालों छात्रों की एक नई पौध यहां से तैयार हो गई है। विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी और शिक्षिका डॉ. वैशाली गोलाप के सतत मार्गदर्शन से यह काम सफल हुआ है।

    कौन है संजीव शुक्ल ?

    एमए छत्तीसगढ़ी के पहले बैच में अपने प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले संजीव शुक्ल इलेक्ट्रानिक मीडिया पत्रकार हैं, जोकि लगातार छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ी और इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं पत्रकारिता जगत में संजीव शुक्ल का एक बड़ा नाम है। वे जी24 घंटे छ्त्तीसगढ़ में असाइनमेंट हेड व आईबीसी 24 में डिप्टी एडिटर के पद पर भी रह चुके हैं ।‌ वर्तमान में वे देश के एक सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बतौर फूल टाइम कंसलटेंट के रूप में छत्तीसगढ़ी और हिन्दी भाषा के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका मानना है कि छत्तीसगढ़ी भाषा जिस तरह सूचना देने .. मनोरंजन करने में आगे आई है उसी तरह शिक्षा के सभी क्षेत्रों में भी आगे आए, किसी भी भाषा का विकास बहुत तेज़ी से तभी होता है जब वो शिक्षा .. सूचना और मनोरंजन तीनों जगह जनसुलभ हो। वे सरकारी तौर पर छत्तीसगढ़ी भाषा को आगे बढ़ाने और जल्द से जल्द स्कूली पाठ्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा को विषय के तौर पढ़ाई कराने एवं सरकारी नौकरी में विभिन्न जगहों पर इस भाषा के पदों में भर्ती को लेकर आवाज़ मुखर करने में लगे है।

  • रायपुर के एसएसपी संतोष सिंह को पीएचडी की उपाधि मिली

    रायपुर के एसएसपी संतोष सिंह को पीएचडी की उपाधि मिली

    *हेमचंद यादव दुर्ग विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल छत्तीसगढ़ महामहिम रामेन डेका की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा एसएसपी रायपुर संतोष सिंह को मिली डॉक्टरेट की उपाधि*

    *संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों से जुड़े विषय पर किए गए शोध कार्य पर अवार्ड की गई डिग्री*

    रायपुर/दुर्ग छत्तीसगढ़ कॉडर के वरिष्ठ आईपीएस अफसर व एसएसपी रायपुर संतोष कुमार सिंह ने एक बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। राज्यपाल छत्तीसगढ़ महामहिम श्री रामेन डेका की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा उन्हें दुर्ग जिले के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में आज संपन्न हुए द्वितीय दीक्षांत समारोह में उनके संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों से जुड़े विषय पर किए गए शोध कार्य पूर्ण करने पर आज डॉक्टर की उपाधि प्रदान की।

    उन्होंने अपना शोध कार्य निर्देशक डॉ. सुनीता मिश्रा, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान शासकीय नवीन महाविद्यालय भिलाई एवं सहायक-निर्देशक डॉ. प्रमोद यादव विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान, सेठ आरसीएस कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय दुर्ग के निर्देशन में पूरा किया है। उनके शोध का विषय था “United Nations Peacebuilding Commission: Assessing its Role and Functions” (संयुक्त राष्ट्र के शांति-निर्माण प्रयासों की भूमिका व कार्यों की समालोचना)। उन्होंने पाया है कि शीत युद्ध के बाद दुनिया में हिंसाग्रस्त राष्ट्रों में शांति को चिरस्थाई बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के शांति-रक्षा (पीस कीपिंग) और शांति-स्थापना (पीस मेकिंग) प्रयासों से आगे बढ़कर शांति-निर्माण या सुदृढ़ीकरण (पीस बिल्डिंग) कार्यों पर जोर देने की आवश्यकता है। इस सदी में संयुक्त राष्ट्र के यूएन पीसबिल्डिंग कमीशन के पर्यवेक्षण में किए जा रहे पीस-बिल्डिंग मिशनों ने दुनिया में शांति प्रयासों को बहुत मजबूत किया है। श्री सिंह की यह थीसिस संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों विशेषकर शांति-निर्माण (पीस-बिल्डिंग) जो शांति प्रयासों में नया क्षेत्र है, उसकी समझ बढ़ाने में मदद करेगा। 

    बीआईटी दुर्ग के सभागार में आज संपन्न हुए दीक्षांत समारोह में प्रख्यात शिक्षाविद अतुल कोठरी, कुलपति अरुणा पल्टा, विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, रिकेश सेन, रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुलदीप, प्राध्यापकगण, शोधार्थी, छात्र- छात्राएं आदि उपस्थित थे।

  • रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री अरविंद पनगढ़िया ने सौजन्य मुलाकात की

    रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री अरविंद पनगढ़िया ने सौजन्य मुलाकात की

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कक्ष में 16 वें वित्त आयोग के चेयरमैन डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आयोग के सभी सदस्यों के छत्तीसगढ़ आगमन पर खुशी जाहिर की और उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का वित्त आयोग के सदस्यों के साथ परिचय हुआ और विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। श्री साय ने छत्तीसगढ़ से जुड़ी कुछ खास बातें उनके साथ साझा की। आयोग के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ आगमन के उद्देश्य और प्रवास की पूरी जानकारी दी।

        गौरतलब  है कि बीते कल देर शाम 16 वें वित्त आयोग का दल छत्तीसगढ़ राज्य प्रवास पर पहुंचा है। इसी कड़ी में आज वित्त आयोग के चेयरमैन डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। अपने प्रवास के दौरान वित्त आयोग के सदस्य राज्य के मंत्रीगणों  तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। आयोग के सदस्य नवा रायपुर तथा जगदलपुर का भी भ्रमण करेंगे।

        इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, आयोग के सदस्य श्री अजय नारायण झा, श्रीमती एन्नी जार्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्यकांति घोष, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, वित्त आयोग के सचिव श्री रित्विक पांडे, सयुंक्त सचिव श्री कमल कुमार मिश्रा, संयुक्त संचालक श्री राघवेंद्र सिंह सहित दल के सदस्य भी उपस्थित रहे I

  • रायपुर : केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक आरंभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमण्डल के सहयोगी तथा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया सहित आयोग के सदस्य तथा अधिकारीगण बैठक में हैं मौजूद

    रायपुर : केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक आरंभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमण्डल के सहयोगी तथा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया सहित आयोग के सदस्य तथा अधिकारीगण बैठक में हैं मौजूद

    केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक आरंभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमण्डल के सहयोगी तथा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया सहित आयोग के सदस्य तथा अधिकारीगण बैठक में हैं मौजूद।

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने राज्य की वित्तीय स्थिति एवं राज्य की आवश्यकताओं के संबंध में आयोग के समक्ष रखी अपनी बात।

    मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन राज्य के संबंध में दे रहे प्रजेंटेशन।