धमाका! राम मंदिर उद्घाटन पर छाया स्वीटी का राम भजन, 3 लाख में हुआ वायरल!

फिल्म स्टार अभिनेत्री स्वीटी छाबरा का राम भजन “दिल सियाराम बोले” रिलीज़ होते ही धूम मचा रहा है। रिलीज़ के मात्र 3 दिनों में ही इस गीत को 3 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। स्वीटी ने ये भजन भव्य राम मंदिर को समर्पित किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now

 

SRK म्यूज़िक द्वारा रिलीज़ किया गया ये डीजे सॉन्ग “दिल सियाराम बोले” एक अलग ही अंदाज़ में बनाया गया है और इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

 

हाल ही में, मुंबई में स्वीटी छाबरा के भव्य जन्मदिन समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के कई हस्तियों ने शिरकत की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्वीटी ने एक शानदार केक काटकर अपने सभी प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

 

स्वीटी छाबरा ने कहा, “भव्य और ऐतिहासिक राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है। पांच सौ से अधिक वर्षों का संघर्ष समाप्त हो गया है। संयोग से, 21 जनवरी को मेरा जन्मदिन था और उसी दिन मैंने अपना राम भजन ‘दिल सियाराम बोले’ लॉन्च किया था। जिसे लाखों लोगों का प्यार मिल रहा है।”

 

इस गीत का कोरियोग्राफी पप्पू खन्ना ने किया है, संगीत अनुज तिवारी, अमित त्रिपाठी और स्वीटी छाबरा ने दिया है। गीतकार भी स्वीटी छाबरा ही हैं। इसे खुशबू जैन और अनुज तिवारी ने गाया है।

 

इस भजन के डीओपी और एडिटर आदित्य और टीम हैं। ड्रोन डीपक ने संभाला है और डीजे गणेश और टीम ने किया है। इसका कॉन्सेप्ट, वीडियो निर्देशन और निर्माता स्वीटी छाबरा हैं, जबकि निर्माण स्वीटी स्टूडियो द्वारा किया गया है। पीआर टीम पब्लिश मीडिया है।