इंदौर में तोता गुम गया, सड़कों पर लगे बैनर-पोस्टर, खोजने वाले को मिलेगा ईनाम

इंदौर. इंदौर में एक परिवार अपने पालतू तोते के गुम जाने के गम में एक माह से परेशान है। करीब आधे शहर में पूरे परिवार के लोगों ने घर-घर जाकर खोजने के बाद भी तोता नहीं मिला तो फिर तोते को खोजने के लिए नायाब तरीका अपनाया। दरअसल तोते को खोजने के लिए शहर के कई क्षेत्रों में बैनर-पोस्टर लगवा दिए और ऑनलाइन भी प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसके साथ ही तोते को खोजकर लाने वालों को 5 हजार रुपए का ईनाम देने की भी घोषणा कर दी हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now

करीब चार माह पहले एक तोता उड़कर पलासिया में देबाशीष डे के घर पहुंच गया और यहीं रहने लगा। देवाशीष के घर पहले से कुत्ते और अन्य पक्षी भी रहते हैं। तोता भी उनके साथ रहने लगा लेकिन अचानक 4 फरवरी को कहीं गायब हो गया। शेखर कैलोनिया बताते हैं कि घर में तोता पूरे दिन खुला घूमता था, वह हमारे कंधे पर भी बैठ जाता था।

parrot lost in indore madhya pradesh

कुछ ही समय में हमें तोते से काफी लगाव हो गया था, यही वजह है कि हम उसे खोजने के लिए इतने प्रयास कर रहे हैं। हमने गीताभवन, पलासिया समेत आसपास के क्षेत्रों में बैनर-पोस्टर भी लगाएं हैं। इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर कैंपेन कर रहे हैं।