
कोरोना वायरस महामारी ने अब तक किसी को नहीं बक्शा है। बच्चा हो या बूढ़ा, अमीर हो या गरीब सभी को इसने अपने चपेट में लिए। शुरुआती दौर में बॉलीवुड के कई स्टार्स भी इस खतरनाक वायरस का शिकार हुए। हाल ही में टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। जिसके बाद अब BMC ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। BMC का कहना है कि एक्ट्रेस गौहर खान ने कोरोना से बचाव के लिए जारी किए गए नियमों को तोड़ा है। जिसके चलते ये मामला दर्ज किया गया है।
BMC का कहना है कि गाइडलाइन सभी के लिए जारी की गई हैं और सभी को इसका पालन करना पड़ेगा। अगर कोई इसका पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इस दौरान BMC ने सभी से अपील भी की। उन्होंने कहा कि सभी लोग गाइडलाइन का पालन करें और वायरस को हराने में हमारा साथ दें। गिरतलब हैं कि देश में कोरोनावायरस का खतरा फिर एक बार तेज़ी से बढ़ने लगा है। ऐसे में कई राज्यों में तो इसके लिए बहुत से कड़े नियम भी लागू कर दिए गए हैं।
हाल ही में गौहर खान के पिता जफर खान का निधन हुआ है। जिसको लेकर वह काफी भावुक हैं। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर अपने पिता को श्रद्धांजलि भी दी थी। हालांकि उनके निधन से पहले भी गौहर ने एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने फैंस को अपने पिता के बीमार होने की जानकारी दी थी। साथ ही उनके लिए दुआ करने को भी कहा था।