
दुनिया का हर एक शख्स किसी न किसी चीज का शौक़ रखता है। कोई खेल का शौक रखता है तो कोई पढ़ाई का। वहीं कई लोग होते हैं जो तरह तरह की चीज़ों को कलेक्ट करने का शौक रखते हैं। जिसमें से बहुत से लोग कॉइंस कलेक्शन करते हैं। अगर आप भी कोइंस कलेक्शन का शौक रखते हैं तो शायद आप कुछ दिनों में लखपति बन जाएं। बता दें कि कुछ सिक्के ऐसे होते हैं जिसकी असल कीमत लोगों को पता ही नहीं होती है। जिसके चलते हम उसका फायदा उठा ही नहीं पाते। हाल ही में इंडियामार्ट की वेबसाइट पर ऐसे ही कीमती सिक्कों और नोटों की नीलामी हो रही है।
अगर आपके पास भी कोई कीमती सिक्का है तो आप भी उसकी नीलामी कर सकते हैं और पल भर में लखपति बन सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इसके लिए आपको कुछ करना भी नहीं पढ़ेगा। अगर आपके पास कोई कीमती सिक्का या नोट है तो आप उसका एक फोटो खींच कर वेबसाइट पर डाल सकतें हैं। जिसके बाद में लोग आपके सिक्के के लिए पैसों की बोली लगाएंगे और आप जिसको चाहे ये सिक्का बेचकर लाखों कमा सकते हैं। पता चला है कि 19वीं शताब्दी का 1 रुपए का एक सिक्का है जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए है। अगर आपके पास भी ये सिल्वर कॉइन है तो आप पल भर में लखपति बन जाएंगे।
बता दें 1916 का 1 रुपये वाला ये सिक्का काफी खास है। इस लिए ही इसकी कीमत इतनी ज्यादा रखी गई है। इसके अलावा आप इंडियामार्ट की इस वेबसाइट पर 5 पैसे से लगाकर 10 रुपये और एंटिक सिक्के बेच सकते हैं। गौरतलब हैं कि अमेरिका में सबसे पहले बनने वाला सिक्का जिसको फ्लाइंग हेयर सिल्वर डॉलर का नाम से जाना जाता है। इसकी असल कीमत 67 करोड़ रुपये है। इस सिक्के को 1794 में बनाया गया था। इसको दुनिया का सबसे महंगा सिक्का भी माना जाता है।
I have this 1 rupes coin